~~~~~ २०१४ की यादें ~~~~~
कैसी दिशाएं , कैसी
दशाएं ,कैसी ये जीवन धारा है ...???
किसी की नैया पार लगी
, तो किसी को समय ने मारा है ...
अब मौसम के रंग बदल
गए , प्रकृति नया रंग लाया है ...
आओ मिलकर देखे सब , हमने कैसा साल बिताया हैं ...???
अब यादों की बरात में
हम , निकले पिछले साल के ...
देखें मन में कितने
पल , रखे हैं हमने डाल के ...!!
आगाज़ नमो की आवाज़ से , शेर जैसा गरजे जो ...
56 इंच का सीना जिसका , तूफ़ान बन के बरसे वो ...!
सोनिया की सेना चली
थी राहुल को संग लेके , जीतने संसद के आलय को ...
कांग्रेस की शक्ति
चीखी पर डिगा न सकी , बी.जे.पी. के नमो रुपी
हिमालय को ...!!
नमो नाम के लहर ने
अब , ले लिया बड़ा आकार है ...
प्रधान मंत्री के स्वच्क्ष भारत के सपने को , होना अब साकार है ...!
खेल की दुनिया में
इस साल , कोलकाता ने दम ख़म दिखाया है ...
सिर्फ आई.पी.एल नहीं इस
बार , आई.एस.एल ट्रॉफी भी संग लाया है ...!!
जहां क्रिकेट जगत से
कुछ , दुखदायी खबरे आई हैं ...
फिलिप हूज की मौत ने
सबकी , आँखों से अश्क़ बहाये हैं ....!
जहां फुटबॉल की दुनिया फीफा में , जर्मनी ने नाम कमाए हैं ...
वही अर्जेंटीना की हार ने
, मौके खूब गवाएं हैं ...!!
बॉलीवुड की गरमा-गरमी
, बॉक्स ऑफिस पे मचलता रहा ...
ह्रितिक की बैंग-बैंग
और सल्लू की किक तक दहलता रहा ...!
पी.के. के एलियन ने जहां , आमिर को बनाया फिर सबका डिअर ...
वही साल के अंत में
, शाहरुख़ कह गए सबको हैप्पी न्यू ईयर
...!!
कॉमेडी नाइट्स की टीम को मिला , मौका जहां दुबई जाने का...
वही अर्पिता-आयुष ने
लिया फैसला , शादी के बंधन में बंध जाने का...!
जहां मोटोरोला के फ़ोन्स
ने मार्केट में आके , सफलता की दीप जलाई है
...
वही हुद-हुद जैसी आपदा
ने आके , सबकी नींद भी उड़ाई है...!
जहा हमारे मालवीय और
वाजपेयी जी को , दिया गया भारत रत्न है
...
वहीँ सफल हुआ हमारा
, मंगल यान का प्रथम प्रयत्न है ...!
गूगल बॉय कौटिल्य ने
जैसे , सबके मन को हर्षाया है ....
अचीन-सार्थक की जोड़ी
ने वैसे , सपने के.बी.सी. को सार्थक बनाया है...!!
जहां फ्लिपकार्ट के बिगबैंग डील ने , सबको खूब ललचाया है ...
वही आईफोन 6 ने आके , अपना दम-ख़म दिखाया है ...!
जहां ईबोला वायरस ने
, आतंकी असर दिखाया है ...
वही कितने समस्याओं
को हमने , आसानी से सुलझाया
है ...!!
कितने दुःख और सुख
के दिन , इस साल में बीते हैं ...
चलो आज अमृत रुपी
, सच की प्याली पीते हैं ...!
भूल भूला के दुःख के दिन , आओ मिल के नए साल का ...
तरो-ताज़ा जीवन जीते
हैं...!!
आप सभी को मेरी तरफ
से नव - वर्ष की हार्दिक बधाईयाँ...
~~~~~नव - वर्ष मंगल-मय हो ...2015...~~~~~
...... लेखक
....... विपुल शरण श्रीवास्तव (~ विप्स ~)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें